Post: मीरा कला मंदिर के संस्थापक कलापुरोधा स्व.प्रकाश वर्मा को पुण्य पुष्पांजलि दी गई।

Home
News
Single Post
oppo_0

आज मीरा कला मंदिर के संस्थापक कथक नृत्याचार्य स्व.प्रकाश वर्मा जी की पुण्यतिथि  के कला अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नेता प्रतिपक्ष राजस्थान सरकार गुलाबचंद कटारिया ने पुष्पांजलि अर्पित कर  वर्मा जी की कला साधना को याद करते हुए  श्रद्धांजलि अर्पित किया। एवं बताया कि वर्मा जी ने मीरा कला मंदिर संस्थान स्थापित कर पूरे जीवन वर्ष अपनी कला साधना को जिया और लोगों को कला की दिशा में आने को प्रेरित किया और भारतीय कला को देश विदेश तक पहुचाने  का कार्य किया।मीरा प्रकाश वर्मा फाउंडेशन उदयपुर के अध्यक्ष लव वर्मा ने बताया कि आदरणीय वर्मा साहब का जीवन हमेशा से कला एवं संस्कृति को समर्पित रहा है एवं अपने संपूर्ण जीवन काल में आपने स्थानीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर भारतीय संस्कृति को नाट्य विधा  एवं कला के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया।हम आपके कार्यों को समाज तक क्रियान्वयन करेंगे।
सादर उपस्थिति में क्षेत्रीय पार्षद राजेन्द्र वसीटा कुंती लाल जैन,विश्वनाथ गंधर्व,

करन कटारिया,जयेश पवार, भूपेंद्र आर्य,ओम कुमावत, प्रवीण वर्मा, प्रदीप वर्मा,प्रफूल वर्मा कुश वर्मा,
रोनक वर्मा,लज्जा वर्मा, शालिनी वर्मा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर वर्मा जी की कला एवं संस्कृति की विधि को याद करते हुए समाज तक आपके कार्यों को प्रसारित करने  की शपथ ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *